Posts

मधुशाला

हुआ दीदार जब तेरा तो प्याला हम गिरा आए, जो बरसों से गले में थी वो माला हम गिरा आए। तेरी मुस्कान को देखा तो सँभला ना रहा साक़ी, गिरा दी बोतलें सब और मधुशाला गिरा आए।।

अहसास

तेरे लिए कुछ खास हूँ मैं, तू रूठे तो उदास हूँ मैं। स्पर्श नहीं अहसास हूँ मैं, महसूस कर तेरे पास हूँ मैं।।